10.1. बेसन में मेटानिल येलो की मिलावट
मिलावटी तत्व : मेटानिल येलो
मेटानिल येलो बेहद ही जहरीला रंग है जो पूरे एशिया में खाद्य पदार्थो को चमकीला रंग देने के लिए प्रयोग किया जाता है।
शुद्ध सामग्री : बेसन
स्वास्थ हानि :
- तंत्रिका तंत्र को नुक्सान
- लकवा
मिलावट की वजह :
बेसन को चमकीला बनाना ताकि बेसन अच्छी गुणवक्ता का दिखे।
बेसन को चमकीला बनाना ताकि बेसन अच्छी गुणवक्ता का दिखे।
प्रयोग :
1. शीर्षक :
मेटानिल येलो का परिक्षण बेसन में।
2 . रीजेंट (अभिकर्मक) :
- अल्कोहल
- हाइड्रोक्लोरिक एसिड
3 . उपकरण :
- परखनली
- पिपेट (विन्दुक)
4 .जाँच प्रक्रिया:
- लगभग आधा चम्मच बेसन एक परखनली में ले।
- फिर उसमे ३ मिलीलीटर अल्कोहल डाले।
- हिलाते हुए मिलाये।
- फिर १० बूंद हाइड्रोक्लोरिक एसिड डाले।
- यदि गुलाबी रंग आता है तो बेसन में मेटानिल येलो मिला हुआ है।
- एक प्रयोग से आप 50 ppm तक मेटानिल येलो का पता कर सकते है।
सन्दर्भ : FSSAI Manual on adulteration, Part – 2.
9.2. मक्के के आटे की मिलावट की जाँच बेसन में
मिलावटी तत्व : मक्के का अट्टा
9.2. मक्के के आटे की मिलावट की जाँच बेसन में
मिलावटी तत्व : मक्के का अट्टा
शुद्ध सामग्री : बेसन
मिलावट का कारण : ज्यादा फायदा के लिए
प्रयोग :
1. शीर्षक :
मक्के के आटे की मिलावट की जाँच बेसन में
2. सिद्धांत :
सूक्ष्म विज्ञान
सूक्ष्म विज्ञान
3 . रीजेंट (अभिकर्मक) : कोई नहीं
4. उपकरण :
- माइक्रोस्कोप
- माइक्रोस्कोपिक स्लाइड
5. प्रक्रिया :
- लगभग एक ग्राम सैंपल एक परखनली में ले और उसमे 50 मिलीलीटर पानी डाले।
- 10 मिनट के लिए रख दे।
- उसमे से एक बून्द, माइक्रोस्कोपिक स्लाइड पर डाले और कवर स्लिप से प्रेस करे.
- फिर उसे माइक्रोस्कोप में देखे।
![]() |
Microscopical Examination of Corn starch |
- चित्र के अनुसार मक्के के स्टार्च मिलाये यदि चित्र से मिले तो उसमे मक्के का अट्टा मिला हुआ है
6 . संदर्भ : FSSAI Lab Manual-3, Cereal & Cereals products.
No comments:
Post a Comment